फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- भाजपा सरकार ने निवेश के लिए माहौल बनाया, कांग्रेस ने किया तबाह

Tue, 26 Aug 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Jairam Thakur : नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी भी उद्योगों के पलायन करने का मुख्य कारण है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है, इसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने निवेश के लिए जो माहौल प्रदेश में बनाया था, उसे कांग्रेस ने तबाह कर दिया है। बिजली दरों में बढ़ोतरी भी उद्योगों के पलायन करने का मुख्य कारण है। उगाही से भी उद्योगपति परेशान हो गए हैं। मंगलवार को विधानसभा सदन से वाकआउट के बाद अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए जयराम ने उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न का सही तरीके से जवाब नहीं देने का उद्योग मंत्री पर आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है, इसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। इसका परिणाम यह है कि आज निवेश के बजाय उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के 7वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था। लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वाकआउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार-बार गुमराह करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से उसने औद्योगिक क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार के समय राज्य को मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजनाएं मिली थीं, लेकिन मौजूदा सरकार उद्योग बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ। सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने से डर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के परिवार तक उगाही और दबाव डालने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट हुई, जिसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के जरिये 96 हजार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। भाजपा सरकार ने उद्योगों से हजारों बेरोजगारों को रोजगार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें