फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Himachal Visit: बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास; दो दिन का है दौरा

Thu, 06 Mar 2025 04:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने किया भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल और रणधीर शर्मा ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

विज्ञापन




इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। नड्डा ने बिरोजा फैक्ट्री के समीप जिला बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास पट्टिका का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह नया कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के बिलासपुर दौरे पर हैं। इस दौरान वो एम्स में भी कई सुविधाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें