टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगे क्रिकेट प्रेमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ मई को होने वाले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच की ऑफलाइन टिकट बिक्री बुधवार को शुरू हो गई। एचपीसीए के बाहर लगे काउंटर पर सुबह से मैच की टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटाना शुरू हो गई थी।
11:00 बजे काउंटर खुलते ही कांगड़ा के युवक राज ने 1500 रुपये वाला टिकट खरीदा। काउंटर खुलने के एक घंटे के बाद ही सस्ते टिकट बिक गए और फ्रेंचाइजी की ओर इसके बाद 2000 रुपये और इसके अधिक वाले टिकटों की बिक्री गई। पंजाब और दिल्ली के मैच का ऑफलाइन काउंटर लगने से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। किसी ने श्रेयस अय्यर तो किसी ने केएल राहुल, अक्षर पटेल को देखने के लिए टिकट खरीदें। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि उन्होंने 4 मई को होने वाले मैच की ऑनलाइन टिकट बुक करवा ली थी। जो कि हमें 1200 रुपये में मिल गई थी लेकिन इस मैच की टिकट ऑनलाइन भी 1500 रुपये में मिल रही थी जो आज काउंटर पर ले ली।
छात्रा तमन्ना ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के मैच का लोगों में खास क्रेज है। दोनों टीम आईपीएल में अच्छा खेल रही हैं। वह श्रेयस अय्यर को देखने के लिए टिकट खरीद रही हैं। अनिल ने कहा कि अभी तक दो मैचों के टिकट खरीदे हैं। पंजाब और मुंबई के मैच की टिकटों की बिक्री शुरू होगी तो उसे भी खरीदेंगे। उनका पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा है।