देश गम में डूबा था, जयराम नाच रहे थे: सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पहलगाम हमले के संबंध में कांग्रेस नेताओं को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान दुखद हैं। इस पर सीएम ने कहा कि जिस दिन पूरा देश आतंकी हमले के कारण गम में डूबा था, उस दिन जयराम नाच रहे थे। जयराम उन लोगों के पर अंगुली उठा रहे हैं जिन्होंने इस देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिस विचारधार ने देश को मजबूती दी और जिसके दो प्रधानमंत्री व एक मुख्यमंत्री ने देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान दिया। जयराम को आदत हो गई है कि वे मीडिया के बिना रह नहीं सकते और अनापशनाप बयानबाजी करते हैं। कहा कि जिस प्रकार जयराम ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसके लिए उन्हें याद रखा जाएगा । मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ने प्रदेश के संसाधनों को लुटाया। सुक्खू ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में प्रधानमंत्री जो भी कार्रवाई करेंगे, पूरी कांग्रेस पार्टी, पार्टी नेता राहुल गांधी चट्टान के साथ उनके साथ खड़े हैं।