फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Strike Update: अब नहीं थमेंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यूनियन ने वापस लिया हड़ताल का फैसला

Fri, 07 Mar 2025 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। ये फैसला यूनियन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक के बाद लिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक में शामिल एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की शिमला में हुई चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार एवं परिवहन निगम प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा के लिए समर्पित एवं वचनबद्ध है। राज्य पथ परिवहन निगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसकी बेहतरी के लिए निर्णायक प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें