फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल के छह जिलों की 10 ग्रामीण सड़कें के निर्माण को नाबार्ड देगा 109.3 करोड़, जानें

Fri, 07 Mar 2025 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रदेश के 6 जिलों में 10 ग्रामीण सड़कों के लिए नाबार्ड के तहत 109.3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के उपरांत एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में 10 ग्रामीण सड़कों के लिए नाबार्ड के तहत 109.3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाएं प्रदान करने में सहायक साबित होंगी। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के उपरांत एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार ने प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं को केंद्र के समक्ष रख रही है। स्वीकृत परियोजनाओं में जुनाला-करलोटी-छत-बरठीं सड़क, टिक्कर-मनोह वाया जखयोल-रमेहरा-सुलखान-धीरवी सड़क और रोहडू़-चिड़गांव-डोडरा क्वार सड़क का उन्नयन शामिल है। इसके साथ पीरसलूही (कांगड़ा) से किटपल (हमीरपुर), पुयाद से टिक्करी वाया धारली और थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत, शहीद तेज सिंह स्मारक जट्टा रा नाला से कुकरी गलू वाया हरिजन बस्ती सलूण, कटलूण और छमयार सड़क शामिल हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक प्रमुख परियोजना के तहत नेहवाट, नयासर, घैणी और देवीधार को जोड़ने वाला 35 मीटर स्पैन पुल का निर्माण भी शामिल है। मंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को कृषि उत्पाद, दैनिक आवश्यक वस्तुओं और सार्वजनिक परिवहन की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें