फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC News: एचआरटीसी बसों में आधुनिक तरीके से किराये के भुगतान का बढ़ा प्रचलन, नौ माह में 3 गुना बढ़े यात्री

Thu, 23 Jan 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी की बसों में अब यात्री टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। वहीं, एचआरटीसी के एनसीएमसी कार्ड से किराया चुकाने वालों की संख्या महज 4 महीनों में 10 गुना से अधिक हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में किराये का कैशलेस भुगतान करने वालों की संख्या नौ महीने में तीन गुना बढ़ गई है। प्रदेश में रोजाना 2500 लोग कैशलेस माध्यम से किराया चुका रहे हैं। इतना ही नहीं एचआरटीसी के एनसीएमसी कार्ड से किराया चुकाने वालों की संख्या महज 4 महीनों में 10 गुना से अधिक हो गई है।

विज्ञापन

एचआरटीसी ने 7 मार्च 2024 को बसों में किराये के भुगतान के लिए कैशलेस सुविधा शुरू की थी। ई-टिकटिंग मशीनों की मदद से यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शुरुआत के एक हफ्ते में रोजाना सिर्फ 40 लोग ही कैशलेस भुगतान कर रहे थे और महज 9 महीने में ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से किराये के कैशलेस भुगतान करने वालों की संख्या रोजाना 2500 हो गई है।

इसके अलावा निगम ने 5 सितंबर को किराये के भुगतान के लिए एनसीएमसी कार्ड की सुविधा शुरू की थी। शुरुआत के पहले हफ्ते में 75 लोग एनसीएमसी कार्ड से किराया चुका रहे थे और सिर्फ 4 महीने में ही कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या रोजाना 800 पहुंच गई है। एचआरटीसी के उप-मण्डलीय प्रबंधक (आईटी) राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड का उपयोग परिवहन निगम की बसों और मेट्रो के अलावा देश के किसी भी अन्य सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में किराये के लेनदेन के लिए किया जा सकता है। इस कार्ड में ऑफलाइन होन और सिर्फ टैप की मदद से भी भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। यह कार्ड निगम के सभी बुकिंग काउंटरों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में किराये के भुगतान के लिए कैशलेस सुविधा और एनसीएमसी कार्ड की सुविधा का प्रयोग करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। रोजाना 2500 यात्री कैशलेस और 800 यात्री एनसीएमसी कार्ड से किराये का भुगतान कर रहे हैं-रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें