सिर्फ एचपीयू पूरी कर रहा कोर्स चलाने की शर्त
फिलहाल, प्रदेश भर के निजी और सरकारी कॉलेजो में 2030 तक बीएड कोर्स पहले की तरह जारी रहेगा। एचपीयू के अलावा अन्य सरकारी और निजी, संबद्ध कॉलेज आईटीईपी के चार साल के इस कोर्स के लिए आवश्यक तय की शर्तों को पूरा नहीं कर पाएंगे।
कोर्स के लिए मांगी है मंजूरी
चार साल के एकीकृत आईटीईपी कोर्स को विभाग में शुरू करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। सरकार से एनओसी मांगी गई है। अनुमति मिली तो अगले सत्र से विवि में कोर्स शुरु किया जा सकता है- डॉ. चमन लाल, अध्यक्ष, शिक्षा विभाग, एचपीयू