कुलपति कार्यालय गए थे छात्र : मुकेश
एसएफआई परिसर इकाई अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि अखिल और आदित्य कुलपति कार्यालय परिसर में अपने काम से गए थे। उनका किसी से लड़ाई करने का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि छात्रों के बैग से जो सामान मिलने की बात कही जा रही है, वह लड़ाई के लिए नहीं रखा था। एसएफआई ने छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर अपना पक्ष रखा है।
एबीवीपी ने एसएफआई पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप
एबीवीपी परिसर अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि एसएफआई लगातार आम छात्रों और दूसरे छात्र संगठनों के साथ विवाद कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसएफआई की ऐसी गतिविधियों से विश्वविद्यालय का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी इस तरह की कार्रवाई की निंदा करती है।