फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू की 37 प्रवेश परीक्षाओं में बैठेंगे 21,328 अभ्यर्थी, एडमिट कार्ड जारी

Fri, 29 May 2026 09:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न यूजी, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न यूजी, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष कुल 37 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं में 21,328 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन एक जून से 16 जून तक किया जाएगा। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक 8,428 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

 इसके अलावा एचपीयू मैट (एमबीए) के लिए 1,086 तथा एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए 761 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पीजी पाठ्यक्रमों में एमए पॉलिटिकल साइंस में सबसे अधिक 905 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमए हिस्ट्री में 839, एमएससी जूलॉजी में 897, एमएससी मैथेमेटिक्स में 770, एमएससी केमिस्ट्री में 711 और एमएससी बॉटनी में 691 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। एमए हिंदी के लिए 619, एमए इंग्लिश में 593, एमकॉम में 531 तथा एमसीए में 601 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

वहीं एमए इकोनॉमिक्स में 239, एमए साइकोलॉजी में 131, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 68, एमए संस्कृत में 89 और एमए योगा स्टडीज में 45 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तकनीकी और विशेष पाठ्यक्रमों में एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 105, एनवायरमेंटल साइंस में 106, माइक्रोबायोलॉजी में 225 तथा बायोटेक्नोलॉजी में 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमटेक कंप्यूटर साइंस में 29, एमएफए पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग में 15 और एमटीटीएम में 132 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इन सेंटरों पर होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के लिए शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में विभिन्न परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। यूसीबीएस एवालॉज, एचपीयू इवनिंग स्टडीज विभाग और विधि विभाग शिमला के प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर और मंडी में भी परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्रों में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें