फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस का सफाया, मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में

Fri, 29 May 2026 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की खराब परफार्मेंस से उनकी कुर्सी हिल चुकी है और उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उन्हें अब हटा न दिया जाए इसलिए झूठे आंकड़े पेश कर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अब वर्तमान सरकार की विदाई पूरी तरह तय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की खराब परफार्मेंस से उनकी कुर्सी हिल चुकी है और उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उन्हें अब हटा न दिया जाए इसलिए झूठे आंकड़े पेश कर अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिले में कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्र की गृह पंचायत तक में कांग्रेस पार्टी के अपने चहेते नेताओं को जीत दिलाने में असफल साबित हुए हैं।

विज्ञापन

 

यही दयनीय हाल सरकार के अन्य मंत्रियों और कैबिनेट रैंक वाले विधायकों का भी है, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और स्थिति ऐसी बन गई है कि लोग इन्हें गांवों से दौड़ा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से शासन के प्रति जनता के तीव्र गुस्से को दर्शाता है। कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के परिणाम आने के बाद यह सरकार जनता को मुंह दिखाने के लायक भी नहीं बचेगी। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की लेहथाच पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की से शिष्टाचार भेंट की प्रतिनिधियों के साथ पारंपरिक नाटी डालकर जीत का शानदार जश्न भी मनाया। इससे पूर्व ये पंचायत प्रतिनिधि ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए पैदल ही तांदी पहुंचे और अपनी जीत का जश्न अपने विधायक के साथ मनाया।
विज्ञापन

सराज में भाजपा की बंपर जीत, 26 में से 24 जगह जीत का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका है। उनके अनुसार, सराज विधानसभा क्षेत्र के दूसरे चरण में 26 में से 24 पंचायतों और प्रथम चरण में 28 में से 25 पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें