फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू एमएड प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 97.52 फीसदी विद्यार्थी हुए सफल

Tue, 09 Jun 2026 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएड (नियमित बैच) प्रथम सेमेस्टर की अप्रैल-मई में आयोजित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएड (नियमित बैच) प्रथम सेमेस्टर की अप्रैल-मई में आयोजित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में कुल 97.52 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। इस प्रतिशत में री-अपीयर श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अपनी लॉगइन आईडी से देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही संबंधित महाविद्यालयों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परिणाम संबंधी जानकारी उपलब्ध करा दी है। साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी आसानी से अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू एमएससी प्रवेश परीक्षाओं में 1664 विद्यार्थी हुए शामिल

 प्रदेश विश्वविद्यालय की एमएससी जूलॉजी और गणित की प्रवेश परीक्षाएं प्रदेश के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। मंगलवार को दोनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1664 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 149 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एमएससी जूलॉजी प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे आयोजित की गई। इसके लिए कुल 895 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 854 ने परीक्षा दी। शिमला स्थित यूसीबीएस केंद्र में 257 में से 243, डीएवी कांगड़ा में 250 में से 236, जीसी हमीरपुर में 217 में से 205 और जीसी मंडी में 171 में से 170 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 769 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 718 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विधि विभाग, एचपीयू शिमला केंद्र में 223 में से 207, डीएवी कांगड़ा में 237 में से 222, जीसी हमीरपुर में 164 में से 150 तथा जीसी मंडी में 146 में से 139 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें