सीबीएसई स्कूलों में भूगोल के 97 प्रवक्ता नियुक्त, 30 हजार रुपये मिलेगा मानदेय
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भूगोल विषय के 97 प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनाती दी गई है। ये नियुक्तियां पांच वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह अस्थायी आधार पर की गई हैं। चयनित प्रवक्ताओं को प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने के लिए 30 हजार रुपये प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्त किए गए प्रवक्ताओं को संबंधित स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक भूगोल एवं मानविकी विषयों का अध्यापन करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए उन्हें आवश्यकता के अनुसार रेमेडियल कक्षाएं भी लेनी होंगी।