फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 16 Jun 2026 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक चयनित प्रशिक्षु को 35,000 रुपये प्रति माह का मेहनताना दिया जाएगा। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत की जा रही है। चयनित शिक्षकों को जॉब ट्रेनी आधार पर रखा जाएगा। प्रदेश में बीते लंबे समय कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन

किस विषय के कितने पद

कुल 373 पदों में से सर्वाधिक पद अंग्रेजी विषय में 39, रसायन विज्ञान 34 और हिंदी में 34 हैं। भौतिक विज्ञान और गणित के लिए 25-25 पद उपलब्ध हैं। वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और भूगोल के लिए 20-20 पद निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक शिक्षा में 23, इतिहास 19, समाजशास्त्र 17 और राजनीति विज्ञान में 16 रिक्तियां हैं। वाणिज्य में 15, लोक प्रशासन 14, मनोविज्ञान 13 और अर्थशास्त्र में 10 पद विज्ञापित किए गए हैं। भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत-वी, संगीत-एक, नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र जैसे अन्य विषयों में भी पद उपलब्ध हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे। साल 2026 की सेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इन पदों के लिए परीक्षाएं जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के लिए भी रखे गए हैं पद

उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर निकली इस भर्ती से प्रदेश के शोधार्थियों, नेट-सेट और पीएचडी योग्य युवाओं को सरकारी कॉलेजों में अध्यापन का अवसर मिलेगा। कुल पदों में से विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। इनमें अनारक्षित, हिमाचल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए भी पद आरक्षित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार की विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित हैं। इनमें श्रवण बाधित, अस्थि विकलांग, बौद्धिक अक्षमता और दृष्टिहीन उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें