बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए की स्पॉट काउंसलिंग 11 अगस्त को
उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग 11 अगस्त को होगी। स्पॉट काउंसलिंग जमा दो की मेरिट के आधार पर की जाएगी। वहीं, एमबीए और एमसीए में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग भी 11 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में की जाएगी। एमबीए और एमसीए में प्रवेश स्नातक की मेरिट के आधार पर होगा। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।