फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: टीजीटी आर्ट्स की 12 से 16 जनवरी तक होगी परीक्षा, 1 हफ्ते पहले ही जारी होंगे एडमिट कार्ड

Wed, 17 Dec 2025 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हर दिन तीन शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25, 26 और 27 दिसंबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर शाम पांच बजे के बाद रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से दो बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम 3:30 से 5:50 बजे तक होगी। वहीं, टीजीटी मेडिकल की परीक्षा का वीरवार को अंतिम दिन रहा। इसमें 12,866 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 11,194 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर शाम को रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें