फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: सप्ताह के अंत तक घोषित होगा ओटीए भर्ती का नतीजा, दो साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

Wed, 08 Jan 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ओटीए का नतीजा इस सप्ताह के अंत तक घोषित किया जाएगा। अब फाइनल मेरिट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) का नतीजा इस सप्ताह के अंत तक घोषित किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधारित पहली भर्ती का अंतिम नतीजा घोषित करने के लिए आयोग ने टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त आपत्तियों और आवेदनों पर भी निर्णय लिए जा चुके हैं। अब फाइनल मेरिट तैयार की जा रही है। आयोग ने सीबीटी का नतीजा घोषित कर 16 और 17 दिसंबर को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए 112 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे थे।

विज्ञापन


पेपर लीक प्रकरण के चलते भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के समय वर्ष 2022 में पोस्ट कोड 1073 के तहत ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट ओटीए के 162 पद विज्ञापित किए गए थे। दो साल से अभ्यर्थी परीक्षा के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। पेपर लीक के चलते आयोग को भंग कर दिया गया। इसके बाद नवगठित चयन आयोग ने आउटसोर्स एजेंसी एडसिल के माध्यम से परीक्षा करवाई। तीन मार्च को परीक्षा हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक एजेंसी को भुगतान का पेच फंसा रहा। सीबीटी करवाने वाली एजेंसी को भुगतान करने के बाद आयोग को नतीजा मिला, जिसके बाद अब तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। अब परीक्षा का अंतिम नतीजा घोषित करने की तैयारी चल रही है।

ओटीए भर्ती परीक्षा के अंतिम नतीजे को इस सप्ताह के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। दस्तावेजों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें