हिमाचल प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए साउथ रेंज शिमला और सेंट्रल रेंज मंडी में आने वाले नौ जिलों में लिए जाने वाले ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है। छह फरवरी से लेकर 28 मार्च तक फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफीशियेंसी टेस्ट लिए जाएंगे। कांगड़ा, चंबा और ऊना का शेड्यूल जारी होना अभी शेष है। मंडी में छह फरवरी से ग्राउंड टेस्ट की शुरूआत होगी। किन्नौर में 27 मार्च को टेस्ट होगा। सुबह सात बजे से टेस्ट शुरू होंगे। पहले महिला अभ्यर्थियों फिर पुरुषों को बुलाया जाएगा।