फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board Exams 2026: 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से, 30 अप्रैल को आएंगे परिणाम; जानें

Wed, 26 Nov 2025 09:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

HP Board Exams 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड इनका 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर देगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के लिए होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 से 28 मार्च तक होंगी। इसके अलावा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक ली जाएंगी।

उत्तरपुस्तिकाओं का संग्रहण 12 मार्च से शुरू होगा और मूल्यांकन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा। 23 अप्रैल से रिजल्ट की घोषणा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की डेटशीट
मार्च: अंग्रेजी
5 मार्च: म्यूजिक (वोकल)

6 मार्च: हिंदी
7 मार्च: फाइनेंशियल लिटरेसी

11 मार्च: गणित
14 मार्च: साइंस एंड टेक्नोलॉजी

16 मार्च: कंप्यूटर साइंस
17 मार्च: म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल)

18 मार्च: होम साइंस
20 मार्च: उर्दू, तमिल, तेलगू, संस्कृत, पंजाबी

23 मार्च: आर्ट, इकॉनोमिक्स, कॉमर्स, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफसीआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, एप्परेल्स, मेड अप एंड होम फर्निशिंग, फूड प्रोसेसिंग

28 मार्च: सोशल साइंस
 
विज्ञापन

12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की डेटशीट...
3 मार्च: संस्कृत

5 मार्च: अंग्रेजी
6 मार्च: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

7 मार्च: अर्थशास्त्र
9 मार्च: भौतिक विज्ञान

10 मार्च: समाजशास्त्र
11 मार्च: फाइन आर्ट्स

12 मार्च: हिंदी और उर्दू
13 मार्च: अकाउंटेंसी और जीव विज्ञान

14 मार्च: मनोविज्ञान
16 मार्च: फ्रेंच

17 मार्च: राजनैतिक शास्त्र
18 मार्च: फिलॉसफी

19 मार्च: गणित
20 मार्च: नृत्य

23 मार्च: रसायन विज्ञान और बिजनेस स्टडीज
24 मार्च: ह्यूमन इकोलॉजी और होम साइंस

25 मार्च: भूगोल
27 मार्च: इतिहास

28 मार्च: फाइनेंशियल लिटरेसी

30 मार्च: शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, सूचना प्रौद्योगिकी इनवेल साइंस, मीडिया एवं मनोरंजन, रिटेल, शारीरिक शिक्षा (एनक्यूएफ), टूर एंड हॉस्पिटैलिटी (एनक्यूएफ), बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस (एनक्यूएफ), एप्परेल्स, मेकअप एवं होम फर्निशिंग, ब्यूटी एवं वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर, प्लंबर, फूड प्रोसेसिंग

1 अप्रैल: म्यूजिक

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें