फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : पहली बार स्कूल नेशनल की मेजबानी करेगा हिमाचल, निदेशालय में तैयारियों पर चर्चा

Thu, 18 Sep 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश पहली बार स्कूल नेशनल की मेजबानी करेगा। इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पहली बार स्कूल नेशनल की मेजबानी करेगा। शिक्षा निदेशालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसकी पुष्टि की गई है। यह प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होंगी। नालागढ़ में अंडर-14 लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं ऊना और पांवटा साहिब में अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी और हैंडबाल प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इसके लिए हिमाचल की टीमें जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित की जाएंगी। जिला स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और वहां से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। हिमाचल में पहली बार इस स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होने से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खेल अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें