फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, मनाली में बारिश; पांच जिलों में इस दिन अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 03 Jun 2026 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में बदले मौसम के बीच बुधवार दोपहर को रोहतांग दर्रे और लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। मनाली समेत पूरी कुल्लू घाटी में झमाझम बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
रोहतांग में हल्की बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच बुधवार दोपहर को रोहतांग दर्रे और लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। मनाली समेत पूरी कुल्लू घाटी में झमाझम बारिश दर्ज की गई। लाहौल के कोकसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वीरवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। तपती गर्मी से प्रदेश में फिलहाल राहत रहने वाली है। छह जून तक हिमाचल में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को कुल्लू की ऊझी घाटी के साथ रोहतांग दर्रा व लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद रोहतांग में बर्फबारी होने से पर्यटकों ने सुहाने मौसम को आनंद लिया और बारिश और बर्फ का लुत्फ उठाया। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार को मौसम साफ रहा।हालांकि तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में छह जून तक मौसम खराब बना रहेगा। सात जून से धूप खिली रहने की संभावना है।

देहरा-पांवटा में 24 डिग्री पहुंचा रात का पारा

देहरा गोपीपुर और पांवटा साहिब में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला में पारा 15.8, धर्मशाला में 17.6, ऊना में 21.8, नाहन में 18.7, सोलन में 17.0, मनाली में 15.0, कांगड़ा में 22.0, मंडी-चंबा में 19.3 और बिलासपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

नेरी 37.4
ऊना 35.6
कांगड़ा 34.7
नाहन 34.1
सुंदरनगर 34.1
भुंतर 33.9
बरठीं 33.3
मंडी 32.8
धर्मशाला 32.0
चंबा 31.8
सोलन 30.5
जुब्बड़हट्टी 30.0
शिमला 26.0
मनाली 24.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें