माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 29 जून के बीच राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
शिमला 25.0
सुंदरनगर 33.7
भुंतर 33.8
कल्पा 24.3
ऊना 37.2
नाहन 33.3
केलांग 23.3
सोलन 29.0
मनाली 25.2
कांगड़ा 32.9
मंडी 34.2
बिलासपुर 37.0