फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान; जानें

Thu, 03 Apr 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय पांच जिलों चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। आठ अप्रैल को भी इन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में इन दिनों पारा 30 डिग्री पार हो चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 11.5, ऊना में 7.9, नाहन में 17.7, केलांग में 0.5, सोलन में 7.5, मनाली में 8.1, कांगड़ा में 10.8, मंडी में 11.1 और बिलासपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.8
सुंदरनगर 31.2
कांगड़ा 30.7
मंडी 30.2
भुंतर 29.6
सोलन 29.5
नाहन 29.4
चंबा 27.5
धर्मशाला 27.0
मनाली 22.9
शिमला 22.8
केलांग 11.1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें