फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: लाहौल ठंडा, ऊना नवंबर में अब तक का सबसे गर्म दिन, जानें एक सप्ताह तक का पूर्वानुमान

Tue, 17 Nov 2026 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में माैसम लगातार शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनाें में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
शिमला में सुहावने माैसम का आनंद लेते स्थानीय लोग व पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नवंबर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और किन्नौर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जबकि मैदानी जिला ऊना में नवंबर में अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। ऐसे में पहाड़ों में और शुष्क ठंड और मैदानों में चटक धूप खिलेगी। वहीं, 10 से 17 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 26 फीसदी कम बारिश हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

कुकुमसेरी प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा
लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो नवंबर में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले साल 2024 में इस दिन 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा बिलासपुर में 28, नेरी में 25.6, सुंदरनगर में 25.2 और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

23 नवंबर तक माैसम साफ
केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.02, कल्पा में 1.1, मनाली में 2.8, भुंतर में 3.4, सोलन में 4.4, कुफरी में 5.5, शिमला में 7.2 और धर्मशाला में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक दिसंबर से बंद होगी चूड़धार की यात्रा
वहीं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार की यात्रा आगामी एक दिसंबर से बंद कर दी जाएगी। सर्दियों में संभावित बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से चूड़धार की यात्रा न करने की अपील की है। चूड़धार मंदिर कमेटी की मंगलवार को चौपाल में एसडीएम एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट किया कि मंदिर के कपाट बंद रहने के दौरान श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यात्रा के दौरान किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें