दोची में भूस्खलन के कारण आठ मकानों को खतरा
राजधानी शिमला के पुजारली पंचायत के दोची में भूस्खलन के कारण आठ मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। एक भवन को खाली करवा दिया गया है। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार शाम तक 121 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। 63 बिजली ट्रांसफार्मर और 89 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दिन से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रविवार को मौसम कुछ राहत दे सकता है, लेकिन 27 से 29 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
कहां कितनी बारिश(मिलीमीटर में)
कांगड़ा 24
शिमला 20
धर्मशाला 19
ऊना 18
नाहन 13
सोलन 10
मनाली 11
बिलासपुर 8