फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: राज्य चयन आयोग ने पांच भर्ती के सीबीटी परिणाम किए घोषित, वेबसाइट पर देख सकेंगे

Fri, 24 Jul 2026 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 राज्य चयन आयोग ने शुक्रवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के परिणाम घोषित किए। आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025 के एक पद के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित किया। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शुक्रवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के परिणाम घोषित किए। आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 25025 के एक पद के लिए ली परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें 21 अभ्यर्थियों ने सीबीटी पास किया है। पोस्ट कोड 25021 साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेन्सिक) के एक पद के लिए ली गई सीबीटी का परिणाम भी घोषित कर दिया है। चार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। इन अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग में होगी।

विज्ञापन

पोस्ट कोड 26019 भौतिकी विज्ञान के 78 पदों को भरने के लिए ली गई सीबीटी का परिणाम भी घोषित कर दिया। 203 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। अब पांच अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग में अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी। पोस्ट कोड 26017 जीव विज्ञान के 78 पदों को भरने के लिए ली गई सीबीटी का परिणाम भी घोषित कर दिया। इसमें 192 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सात अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग में होगी।
विज्ञापन

पोस्ट कोड पोस्ट कोड 26027 भूगोल अध्यापक के 99 पदों को भरने के लिए ली गई सीबीटी का परिणाम भी घोषित कर दिया, जिसमें 202 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अभ्यर्थियों को आधार प्रूफ, सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्रों की दो-दो प्रतियां, एप्लीकेशन फार्म आदि लाना होगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परिणामों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें