फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें अपडेट फटाफट

Sun, 15 Jun 2025 10:04 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। 15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश की संभावना है। इसके साथ अंधड़ चलने के भी आसार हैं।

विज्ञापन


चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन यहां लू चलने के आसार भी कम हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। 15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, हमीरपुर के नेरी में 40.2 रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल के अन्य 9 स्थानों पर पारा 35 डिग्री के पार रहा।

ये भी पढ़ें- Himachal : चचेरे भाई की हत्या के मामले में खुलासा, पहले गला घोंटकर कर हत्या की; बोतल से काटा गला और फाड़ा सिर

शनिवार को ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में लू भी चली।  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 और 17 जून को मध्य पर्वतीय आठ जिलों और 16 व 18 जून को पूरे प्रदेश में बारिश और अंधड़ के आसार हैं।

अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
 
बिलासपुर 38.4
सुंदरनगर  38.3
कांगड़ा  37.7
हमीरपुर 37.6
मंडी 37.6
भुंतर 37.5
नाहन 37.2
सोलन 34.6
धर्मशाला 31.0
शिमला 28.4
विज्ञापन

कई जगह कल से सुबह 7:30 बजे खुलेंगे स्कूल
सोमवार से हमीरपुर जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा। प्राइमरी का समय सुबह 08:00 से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। ऊना में हालांकि गर्मियों की छुट्टियां हैं, फिर भी जिले में सुबह 07:30 बजे स्कूल खुलने का समय निर्धारित हुआ है। बिलासपुर में प्राइमरी स्कूल सोमवार से 07:30 बजे खुलेंगे। सोलन के बीबीएन में भी सुबह 07:30 बजे का समय निर्धारित किया है और छुट्टी का समय दोपहर 01:00 बजे किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें