फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 09 Oct 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में उच्च पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
 
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर के समय बारिश के दौरान घूमते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी हुई। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दोपहर बाद मौसम बदला और चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दस अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। उधर, सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.1, ताबो में 6.3, कल्पा में 7.6, केलांग में 7.0, मनाली में 10.6, शिमला में 12.8, धर्मशाला में 16.4, ऊना-कांगड़ा में 16.0, नाहन में 18.6, सोलन-चंबा में 16.2, मंडी में 17.9 और बिलासपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 35.0
बिलासपुर 33.0
सुंदरनगर  31.6
कांगड़ा 30.6
मंडी  30.2
चंबा 29.9
नाहन 29.0
सोलन 28.5
धर्मशाला 27.6
मनाली 23.0
शिमला 22.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें