इसके आधार पर माधला स्थित शराब ठेके पर छापेमारी की गई। यहां चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 257 फुल, 173 हाफ और 162 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित 107 बीयर बोतलें और 41 बीयर कैन भी जब्त किए गए। शराब पर लगी मार्किंग से इसकी पुष्टि हुई। मामले में विजिलेंस थाना बद्दी में एफआईआर नंबर 6/2026 दर्ज की गई है।
इसके बाद टीम ने उसी मालिक के कालूझिंडा स्थित दूसरे शराब ठेके पर भी छापेमारी की। यहां चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 354 बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में एफआईआर नंबर 7/2026 दर्ज की गई है। कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। विजिलेंस अब शराब के स्रोत, सप्लाई चेन और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
डीजीपी अशोक तिवारी ने आम जनता से अवैध शराब कारोबार, नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और संगठित अपराध की विश्वसनीय सूचना पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।