निर्माण कार्य में जुटी धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी विनोद ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण फिलहाल नाइट शिफ्ट को रोक दिया गया है। कार्य केवल दिन में ही हो रहा है। अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी के कारण कामगारों को सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या भी सामने आ रही है, लेकिन बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है। उधर, सीमा सड़क संगठन की योजक परियोजना के अधिकारियों ने भी माना कि शिंकुला जैसे दुर्गम, ऊंचाई वाले और बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में टनल निर्माण करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके बावजूद भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण सुनिश्चित करने के लिए टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं। जांस्कर रेंज को भेदकर 4.1 किमी लंबी दो-तरफा (डबललेन) शिंकुला टनल का निर्माण चल रहा है।