फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता: राजस्थान को बिजली बेचकर हिमाचल कमाएगा 3000 करोड़, सर्दियों में घरेलू मांग पूरी करने की रहेगी चुनौती

Tue, 03 Nov 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश सरकार को इस बार राजस्थान के साथ बिजली आपूर्ति करार से रिकॉर्ड 3000 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है। प्रदेश फरवरी 2027 तक 15.50 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 1300 मेगावाट बिजली बेचेगा। 
विज्ञापन
बिजली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार को इस बार राजस्थान के साथ बिजली आपूर्ति करार से रिकॉर्ड 3000 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है। प्रदेश फरवरी 2027 तक 15.50 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 1300 मेगावाट बिजली बेचेगा। प्रदेश सरकार पिछले कुछ वर्षों से बिजली बेचकर सालाना करीब 1000 से 1500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाती रही है। इस बार बेहतर दरों पर बिक्री होने से राज्य सरकार की यह आय पिछले वर्षों के मुकाबले लगभग दोगुनी हो जाएगी। राजस्थान के साथ हुआ यह महत्वपूर्ण समझौता हिमाचल प्रदेश के लिए अतिरिक्त आमदनी जुटाने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

 घरेलू मांग पूरी करने की चुनौती भी रहेगी
हालांकि राजस्व बढ़ाने की इस रणनीति के बीच राज्य के सामने सर्दियों में घरेलू मांग पूरी करने की चुनौती भी रहेगी। गर्मियों और बरसात में प्रदेश में भारी जलविद्युत उत्पादन होता है, लेकिन सर्दियों में पानी का बहाव घटने से उत्पादन घट जाता है। वहीं दूसरी ओर ठंड के मौसम में प्रदेशभर में घरेलू बिजली की मांग में भारी इजाफा दर्ज किया जाता है। ऐसे में राजस्थान को बिजली आपूर्ति जारी रखने के साथ अपनी जरूरतों में तालमेल बिठाना बिजली बोर्ड के लिए आवश्यक होगा।
विज्ञापन

बाहर से बिजली खरीदने की नौबत
सर्दियों में मांग के अनुसार बिजली न मिलने पर राज्य बिजली बोर्ड को दूसरे राज्यों से बिजली खरीदनी पड़ सकती है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कोटे से उपलब्ध बिजली खरीदकर भी आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने का विकल्प अपनाना पड़ सकता है। पहले गर्मियों के दौरान दी गई अतिरिक्त बिजली के बदले सर्दियों में बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से बिजली मिल जाती थी। लेकिन इस बार बिजली बोर्ड को सर्दियों की जरूरतें पूरी करने के लिए बाहरी राज्यों से खरीद पर अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें