फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: ध्यान दें! सालाना छह लाख से अधिक कमाने वालों को नहीं मिलेगा सस्ता राशन, हटाए जाएंगे नाम

Fri, 21 Nov 2025 10:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के उन लोगों के बड़ी खबर है जिनकी सालाना कमाई छह लाख से ज्यादा है। अब इन लोगों को उचित मूल्य की दुकानों में सस्ता राशन नहीं मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में साल में छह लाख से अधिक कमाने वाले लोग उचित मूल्य की दुकानों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) योजना में सस्ते राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में बीपीएल, अंत्योदय और आईआरडीपी सहित अन्य वर्गों में सस्ते राशन का लाभ ले रहे लोगों को सूची से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


विभाग को उपभोक्ताओं की यह जानकारी केंद्र से प्राप्त हुई है। इसके बाद प्रदेश में कार्डों को ब्लॉक करने का कार्य जोरों पर चला है। प्रदेश में पांच लाख के करीब लोगों को सस्ते राशन से हटाया जाएगा। केंद्र की ओर से जारी सूची में दो हेक्टेयर जमीन वाले, पक्के मकान वालों, लंबे समय से राशन न लेने वाले, सालाना छह साल से अधिक टर्नओवर करने, दो या चार पहिया वाहन रखने वाले और जीएसीटी देने वाले लोगों को इसमें शामिल किया गया है। विभाग की ओर से यह कार्य योग्य व्यक्तियों को राशन का लाभ देने के लिए किया जा रहा है। कांगड़ा में अभी तक 2500 के करीब राशनकार्ड ब्लॉक हो चुके हैं।

कांगड़ा में राशनकार्ड ब्लॉक करने की प्रक्रिया जारी हैं। पहले ई-केवाईसी न करवाने वाले लोगों के कार्ड ब्लॉक थे, अब धीरे-धीरे ई-केवाईसी होने के बाद कार्ड अन ब्लॉक हो गए हैं। अब छह लाख से अधिक टर्नओवर करने वाले सहित अन्य लोगों के कार्ड ब्लॉक किए जा रहे हैं। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें