फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : इस बार कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नहीं होगी पढ़ाई, वार्षिक प्रणाली से ही मिलेगी एडमिशन

Thu, 29 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों ने अपने-अपने पोर्टल पर एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना अपलोड कर दी है। इससे साफ है कि एक जून से कॉलेजों में पुराने ईयर सिस्टम के तहत ही स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में नए शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू नहीं होगी। विश्वविद्यालयों और शिक्षा विभाग की इस बार भी तैयारियां ही रह जाएंगी। शिक्षा विभाग और विवि की ओर से जारी कॉलेजों के एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार ही शिमला समेत विवि से संबद्ध अधिकतर कॉलेजों ने अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल अपलोड कर दिए हैं। कॉलेजों ने अपने-अपने पोर्टल पर एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना अपलोड कर दी है। इससे साफ है कि एक जून से कॉलेजों में पुराने ईयर सिस्टम के तहत ही स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग (इवनिंग कॉलेज) ने वेबसाइट पर नए सत्र के लिए वार्षिक प्रणाली के तहत प्रवेश और पुराने छात्रों के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष में रोल ऑन आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय आरएकेमवी ने भी अपनी साइट पर प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिया है। मेरिट आधार पर स्नातक में प्रवेश देने वाले राजधानी के सेंटर आफ एक्सिलेंस ने एक जून से शुरू होने वाले प्रवेश की प्रक्रिया की सूचना अपलोड कर दी है। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों को एनईपी-2020 को नए सत्र में लागू किए जाने को लेकर कोई ताजा आदेश न आने पर कॉलेजों ने एडमिशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी से संबद्ध निजी और सरकारी 160 से अधिक कॉलेजों में नए सत्र में ईयर सिस्टम के तहत ही स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश होगा। एक जून से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जून माह में प्रक्रिया पूरी कर, एक जुलाई से शेड्यूल के अनुसार कक्षाएं शुरू होनी हैं।

एचपीयू की तैयारियां पूरी
एनईपी-2020 को लागू करने के लिए विवि को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरा कर लिया गया है। पाठ्यक्रम तैयार कर एकेडमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूर करवा दिया है। सरकार के जो आदेश होंगे, उसकी अनुपालना कर दी जाएगी।- प्रो. राजिंद्र वर्मा, प्रति कुलपति, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

यह है कॉलेजों में प्रवेश का शेड्यूल
शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र के लिए जारी प्रवेश परीक्षा शेड्यूल के अनुसार एक से 19 जून तक यूजी प्रथम वर्ष में नए प्रवेश और रोल ऑन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी जो, 19 जून तक चलेगी। 13 से 19 जून तक प्री एडमिशन काउंसलिंग होगी। 20 और 21 जून को कॉलेज पहली प्रवेश मेरिट कॉलेज जारी करेंगे। 23 से 26 जून तक तक फीस जमा होगी। 30 जून को दूसरी प्रवेश मेरिट जारी होगी। 1 से 3 जुलाई तक फीस जमा होगी। 30 जून से पांच जुलाई के बीच कॉलेज प्रवेश पाने वाले छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे। एक जुलाई से कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जानी हैं।
 
विज्ञापन

सरकार, शिक्षा विभाग और विवि प्रशासन तीन सालों से कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में एनईपी लागू करने की तैयारी कर रहा है। हर बार अंतिम क्षण में एनईपी को लागू करने का मामला शांत कर पुराने वार्षिक पैटर्न पर ही यूजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बार भी मामला ठंडे बस्ते में है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें