फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय, आदेश जारी

Wed, 17 Dec 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित हो सकेंगे। आदेशों के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों में 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह नहीं हो सका, उन्हें इसके मजबूर हालात और ठोस कारणों का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट तैयार करनी होगी। 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 31 दिसंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित हो सकेंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। शिक्षा निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को जारी आदेशों में कहा गया है कि सरकार पहले ही वार्षिक समारोह के लिए 30 नवंबर 2025 की कटऑफ तिथि निर्धारित कर चुकी थी। इसके बावजूद जिन स्कूलों में तय समय तक समारोह आयोजित नहीं हो पाए हैं, उनसे अब स्कूलवार विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी।

विज्ञापन


आदेशों के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों में 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह नहीं हो सका, उन्हें इसके मजबूर हालात और ठोस कारणों का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट संबंधित उपनिदेशकों के माध्यम से 15 जनवरी 2026 तक शिक्षा निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया गया है। 31 दिसंबर 2025 के बाद किसी भी स्कूल को वार्षिक समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें