फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: सब इंस्पेक्टर गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट, हवलदार सुशील कुमार ने कंचनजंगा चोटी की फतह

Sun, 25 May 2025 10:29 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

सीआईएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोटा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। वहीं, पार्वती घाटी के पड़ेई गांव के भारतीय सेना में बतौर हवलदार सेवाएं दे रहे सुशील कुमार ने कंचनजंगा चोटी फतह की है। 
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर गीता समोटा/हवलदार सुशील कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोटा ने 9 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8,849 मीटर पर तिरंगा फहराया। गीता यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली सीआईएसएफ महिला अधिकारी बन गई हैं। एनटीपीसी कोलडैम सीआईएसएफ यूनिट ने गीता समोटा को बधाई दी है। यूनिट के डिप्टी कमांडेंट अजय बाली ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले के छोटे से चक गांव की रहने वाली गीता समोटा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 2011 में वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती हुईं। वर्ष 2015 में औली स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रशिक्षण संस्थान में छह सप्ताह के बुनियादी पर्वतारोहण पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ। वर्ष 2017 में उन्नत पर्वतारोहण प्रशिक्षण पूरा किया। वर्ष 2021 और 2022 में चार महाद्वीपों की चोटियों ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोजीस्को, रूस की माउंट एल्ब्रस, तंजानिया की माउंट किलिमंजारो और अर्जेंटीना की माउंट एकॉनकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

पड़ेई के सुशील ने हर शिखर तिरंगा अभियान के तहत हासिल की कामयाबी
पार्वती घाटी के पड़ेई गांव के सुशील कुमार ने कंचनजंगा चोटी फतह की है। बतौर हवलदार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे सुशील कुमार की इस कामयाबी के बाद घाटी में खुशी का माहौल है। सुशील कुमार ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान की टीम के सदस्य के रूप में भारत के सबसे ऊंचे और दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जंबाल ने किया। इसे राष्ट्रीय मिशन हर शिखर तिरंगा अभियान के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर में सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। सुशील कुमार का कहना है कि युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें