फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार

Thu, 07 Nov 2024 04:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला जिले के सुन्नी स्थित सरकारी स्कूल में एक 11वीं की छात्रा ने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले में कमेटी का गठन का जांच की और इसके बाद मामले की शिकायत सुन्नी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी शिक्षक जयप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी अंग्रेजी विषय का लेक्चरर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा ने 26 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक की शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी का गठन किया। इसके बाद कमेटी ने आरोपों की जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।

प्रिंसिपल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस स्टेशन सुन्नी में इस शिकायत दर्ज करवाई। छात्रा समेत स्कूल की यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें