फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंडी शहर निवासी 41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी आस्ट्रेलिया में चुने गए काउंसलर

Thu, 07 Nov 2024 03:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के 41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में काउंसलर का चुनाव जीता है। अभिषेक अवस्थी वर्ष 2008 से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। वे जिला मंडी के लोअर समखेतर निवासी हैं। 
विज्ञापन
अभिषेक अवस्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी शहर के लोअर समखेतर निवासी 41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो शहर के केनिंगटन से काउंसलर चुने गए हैं। वे यहां चुनाव जीतकर काउंसलर बनने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक अवस्थी ने अपने प्रतिद्वंदी गैविन हिक्स को शिकस्त देकर यह चुनाव जीता है। उनके चुनाव जीतने को लेकर जहां आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं, परिवार के लोग भी अपने बेटे की कामयाबी से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रेटर बेंडिगो शहर आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य का एक महानगर है और यहां पर किसी भारतीय मूल का काउंसलर चुना जाना अपने आप में बड़ी बात है। अभिषेक अवस्थी ने बताया कि उन्हें इन चुनावों में आस्ट्रेलिया के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। लोगों के प्यार और आशीवार्द से वे इस चुनाव को जीत पाए हैं। शहर के सर्वांगिण विकास के लिए लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

17 वर्षों से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं अभिषेक अवस्थी
अभिषेक अवस्थी वर्ष 2008 से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। 2008 में उन्हें लेट्रॉब यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला और यहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी की। अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते रहे। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाला। मौजूदा समय में अभिषेक विक्टोरिया की राज्य सरकार के रिजनल फूड सिक्योरिटी में सीईओ का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उन्हें वर्ष 2015 में आस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल चुकी है। वे वहां अपनी धर्मपत्नी अनीमा और बेटी अग्नि के साथ रह रहे हैं। अभिषेक के पिता सुरेंद्र पाल बीबीएमबी से सेवानिवृत हुए हैं जबकि माता चंपा शर्मा गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें