पूर्व छात्र का आरोप है कि उनका यह व्यवहार हाइड्रो कॉलेज बंदला में भी जारी है। वह लड़कियों को गलत संदेश भेजते हैं और कॉल भी करते हैं। जवाब न देने पर उन्हें धमकाया जाता है। वीरवार को प्राचार्य के खिलाफ शिकायत की कॉपी वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और कॉलेज गेट पर शाम को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढे़ं- Himachal Pradesh: बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गए दो जेई को पीटा, लाइनमैन के फाड़े कपड़े; भागकर बचाई जान
शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच पूरी कर ली है, जिसे अब उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।-
डॉ. विभा शर्मा, अध्यक्ष, जिला स्तरीय यौन उत्पीड़न जांच समिति
तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री