फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विवि को बल्ह में शिफ्ट करने की तैयारी, जगह की कमी के चलते फैसला

Sat, 02 Aug 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक से बल्ह क्षेत्र में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए भी योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) को मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में यह विश्वविद्यालय नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज और विश्वविद्यालय दोनों के लिए जगह की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बल्ह स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए भी योजना बनाई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा और यहां आईजीएमसी व टांडा मेडिकल काॅलेज की तर्ज पर सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में अटल विवि का राज्य सरकार के साथ पत्राचार चल रहा है। इसे अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। पहले अटल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के लिए सुंदरनगर के बलग में 130 बीघा भूमि की तलाश की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने विश्वविद्यालय को वहां शिफ्ट करने का विरोध किया था। इसके चलते अब बल्ह घाटी में नया प्रस्ताव रखा गया है।

इस बदलाव के साथ विश्वविद्यालय के लिए प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी, हॉस्टल और आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। नेरचौक मेडिकल कॉलेज को विस्तार देने से न केवल अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि होगी, बल्कि यहां मौजूद चिकित्सा सेवाएं भी मजबूत होंगी। परिसर में जगह की कमी के कारण मशीनरी और उपकरणों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था, लेकिन अब शिफ्ट होने से यह समस्या हल होगी और वार्डों का भी विस्तार संभव होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को शिफ्ट करने का मामला सरकार से उठाया गया है और बल्ह में इसके लिए उपयुक्त जगह देखी गई है। यह बदलाव मेडिकल कॉलेज के विस्तार में भी सहायक साबित होगा।- सुरेंद्र कश्यप, वाइस चांसलर, अटल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें