फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: इंतजार खत्म, दो पोस्ट कोड के 366 पदों का परीक्षा परिणाम जल्द, मिला आधिकारिक पत्र

Fri, 04 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जेओए आईटी पोस्ट कोड-903 और 939 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग से राज्य चयन आयोग हमीरपुर को आधिकारिक तौर पर पत्राचार कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में जांच के दायरे में चल रही जेओए आईटी पोस्ट कोड-903 और 939 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट में दोबारा मंजूरी के बाद अब कार्मिक विभाग से राज्य चयन आयोग हमीरपुर को आधिकारिक तौर पर पत्राचार कर दिया है। हालांकि, कार्मिक विभाग ने दोनों भर्ती परीक्षाओं के 11 पदों का नतीजा घोषित नहीं करने का निर्णय लिया है। दोनों भर्ती परीक्षाओं में दर्ज एफआईआर में कुल 11 अभ्यर्थी संलिप्त पाए गए हैं। ऐसे में 11 पदों का नतीजा फिलहाल घोषित नहीं होगा, अन्य पदों पर नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ाई जाएगी। इससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने अभ्यर्थियों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन दोनों भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने का निर्णय बीते जून में कैबिनेट में लिया गया था लेकिन कुल कितने पदों पर विजिलेंस जांच के चलते नतीजा होल्ड किया जाना था। इसे लेकर संशय बना हुआ था। पहले कुल 16 पदों पर नतीजा रोकने की आयोग को निर्देश दिए गए थे लेकिन बाद में इस पर संशय होने पर फिर आयोग ने विजिलेंस और कार्मिक विभाग से पत्राचार किया। कुल कितने पदों पर नतीजा रोकना है इसे लेकर पैदा हुई उलझन के चलते तीन माह से अधिक समय से परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया थम गई थी। दोनों पोस्ट कोड में कुल 377 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि जेओए आईटी पोस्ट कोड-903 में पांच और 939-में छह पदों पर नतीजा रोका जाएगा। कुल 366 पदों पर नतीजा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें