फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला बिजली बोर्ड का पार्ट टाइम कर्मचारी, आत्महत्या का आशंका

Mon, 28 Sep 2026 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

परिजन उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र नागणू राम निवासी संगाहन तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर क्षेत्र के संगाहन गांव में 25 वर्षीय युवक घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र नागणू राम निवासी संगाहन तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और बिजली बोर्ड में पार्ट टाइम काम करता था। रविवार शाम करीब 5:45 बजे वह घर पहुंचा और कुछ देर बाद घूमने चला गया।

विज्ञापन


करीब 7:30 बजे घर लौटकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मौके पर आरएफएसएल टीम ने जांच की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम और आरएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें