फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति दौरा: अटल टनल नॉर्थ पोर्टल नो फ्लाई जोन घोषित, तीन दिन पर्यटन गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Mon, 28 Sep 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/सिस्सू (कुल्लू)।

सार

 प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और इसके आसपास के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को नियंत्रित करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 7 अक्तूबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और इसके आसपास के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों को नियंत्रित करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अटल टनल नॉर्थ पोर्टल और इसके आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान ड्रोन और अन्य हवाई उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश के अनुसार 5 से 7 अक्तूबर तक क्षेत्र में संचालित सभी विक्रेताओं, पर्यटन संचालकों तथा जिपलाइन, रिवर राफ्टिंग और अन्य संबंधित पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति, उप वन संरक्षक लाहौल वन मंडल केलांग, उपमंडल दंडाधिकारी केलांग और तहसीलदार लाहौल, केलांग को संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें