फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, अब अगले साल मई होगी शुरू

Sat, 19 Sep 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने 15 सितंबर से इस सेवा को बंद कर दिया है। हर साल सर्दियों की दस्तक के साथ ही यह फैसला लिया जाता है। लेह-दिल्ली रूट की बस सेवा को 15 सितंबर से आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली-लेह एचआरटीसी बस सेवा बंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे ऊंचे और सबसे लंबे बस रूटों में शामिल दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा पर ब्रेक लग गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने 15 सितंबर से इस सेवा को बंद कर दिया है। हर साल सर्दियों की दस्तक के साथ ही यह फैसला लिया जाता है। लेह-दिल्ली रूट की बस सेवा को 15 सितंबर से आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इस बार यह सेवा 26 मई को शुरू हुई थी और सिर्फ साढ़े तीन महीने ही चल पाई। दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू-मनाली, अटल टनल, केलांग होते हुए लेह तक का कुल सफर लगभग 990 किलोमीटर का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफर का किराया निगम ने 1,839 रुपये रखा है। अटल टनल बनने के बाद अब यह बस रोहतांग दर्रे से नहीं जाती, लेकिन फिर भी अपने सफर में यह दुनिया के सबसे ऊंचे और खतरनाक चार दर्रों बारालाचा ला (16,020 फीट), नाकी ला (15,547 फीट), लाचुंग ला (16,620 फीट) और तांगलांग ला (17,480 फीट) को पार करती है। अब बस सेवा बंद होने का सबसे ज्यादा असर पर्यटकों, स्थानीय लोगों और सेना में ड्यूटी पर जाने वाले जवानों पर पड़ेगा, जो इस सस्ती सेवा पर निर्भर थे। हालांकि, अभी लेह-लद्दाख मार्ग पर सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है, लेकिन निगम की इस सस्ती बस सेवा का लाभ अब अगले साल गर्मियों में बर्फ हटने के बाद ही मिल पाएगा। इस संबंध में निगम के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर से लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें