फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एचपीसीए को 20 को मिलेगा नया अध्यक्ष, 19 को होगी नामांकन प्रक्रिया

Mon, 15 Dec 2025 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

एचपीसीए को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को 20 दिसंबर को अधिकारिक तौर पर नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की ओर 20 दिसंबर को एचपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों के चुनाव होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके। अब जबकि मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव से एक दिन पहले 19 दिसंबर को पांच पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। अगर किसी पद के लिए एक नामांकन प्राप्त होता तो उम्मीदवार को विजय घोषित कर दिया जाएगा। मौजूदा कार्यकारिणी में कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है।

वहीं, इस बार तीन से चार नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है। वर्तमान कार्यकारिणी में दो सदस्यों सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर छह साल हो गए हैं। दो सदस्यों को अभी तीन साल ही हुए हैं। लोढा समिति के तहत एक सदस्य कार्यकारिणी में छह साल तक रह सकता है। इसके बाद उन्हें कूलिंग पीरियड में जाना पड़ता है, ऐसे में इस बार दो सदस्यों को कार्यकारिणी में दोबारा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 20 दिसंबर को कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए 19 को नामांकन होगा। अगर एक पद पर एक से अधिक नामांकन आते हैं तो 20 को मतदान होगा। कार्यकारिणी के पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के चुनाव होगा। इसके अलावा अप्रैक्स काउंसिल के तीन सदस्यों को भी चुनाव होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें