फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh Board Exam 2025: लाहौल-स्पीति और पांगी को छोड़ प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू

Tue, 04 Mar 2025 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र को छोड़कर पूरे प्रदेश में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
मंगलवार से लाहौल-स्पीति और पांगी को छोड़ प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र को जोड़कर प्रदेश भर में मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन 10वीं कक्षा की हिंदी और 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा का आयोजन सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12 बजे तक हुआ। स्कूलों में परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा हाल में भेजा गया। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम नजर आए। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षार्थियों पर नजर रखी।

विज्ञापन


उधर, कांगड़ा जिले में पहले दिन ही तीन नकलची पकड़े गए। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 2300 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही हाल में भेजा गया। जांच-पड़ताल के दौरान जहां परीक्षार्थियों की ओर से लाए गए कार्डबोर्ड चेक किए गए, वहीं उनके जियोमेटट्री बॉक्स की भी अच्छी तरह से निरीक्षण किया गया।

मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा में विभिन्न उड़नदस्तों ने कांगड़ा जिले में नकल करते हुए तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा है। परीक्षार्थियों के यूएमसी केस बना कर बोर्ड मुख्यालय भेज दिए गए हैं। वहीं, बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार से बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। नकल रोकने के लिए इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें