फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सियासत: जयराम ठाकुर बोले- हर तरफ संकट, फिर किस बात का जश्न मनाने जा रही सरकार

Fri, 27 Nov 2026 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुख की सरकार का नारा देने वाली सरकार शुल्क वसूलने में लगी है। अस्पतालों में मुफ्त एक्स-रे जैसी सुविधाएं बंद की जा रही हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की ओर से चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्था और जनता में हाहाकार है, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों का जश्न मनाने में जुटे हैं। जनता की सुविधाएं छीनने और समस्याएं बढ़ाने वाले कार्यकाल पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करना दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ने आरोप लगाया कि सुख की सरकार का नारा देने वाली सरकार शुल्क वसूलने में लगी है।

विज्ञापन


अस्पतालों में मुफ्त एक्स-रे जैसी सुविधाएं बंद की जा रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था बदहाल है। सरकारी स्कूलों से 50 हजार से अधिक विद्यार्थी नाम कटवा चुके हैं, जबकि अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि मरहम-पट्टी, सुई और रुई-स्पिरिट जैसी बुनियादी सामग्री तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश पर भारी कर्ज का बोझ बढ़ गया है और विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद सरकार जश्न की तैयारियों में जुटी है। जयराम ठाकुर ने पार्टी आलाकमान से मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की अपील की कि आखिर सरकार किस उपलब्धि का जश्न मना रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

छह महीने टाला चुनाव, फिर भी जीत नहीं पाई कांग्रेस : अनुराग
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव छह महीने तक टालने के बावजूद कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सकी। यह प्रदेश में पार्टी के घटते जनाधार को दर्शाता है। अनुराग ठाकुर ने विजयी प्रत्याशी विजय अतुल को बधाई देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने संभावित हार के डर से चुनाव को छह महीने तक टालकर रखा। इसके बावजूद भाजपा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम मुख्यमंत्री के राजनीतिक प्रभाव और कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े करता है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विदाई का संकेत भी बताया। सांसद ने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा को जनता का समर्थन मिला है। उनके अनुसार, चार में से तीन नगर निगमों धर्मशाला, सोलन और मंडी में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, 11 जिला परिषदों में से 10 में भाजपा को सफलता मिली है। शिमला जिला परिषद में 26 साल बाद भाजपा की वापसी को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतियों और कार्यशैली के कारण जनता का विश्वास खो रही है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता जवाबदेह, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें