फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Police: तंबाकू कारोबारियों पर हिमाचल पुलिस का एक्शन, 956 चालान; 5.55 लाख जुर्माना वसूला

Mon, 27 Jul 2026 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्पेशल टास्क फोर्स, जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी करते हुए 956 चालान किए और 5,55,850 का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को पूरे प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। स्पेशल टास्क फोर्स, जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर छापेमारी करते हुए 956 चालान किए और 5,55,850 का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान गठित 93 संयुक्त उड़न दस्तों ने प्रदेशभर में 2,371 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 तथा 2016 के विनियमन अधिनियम के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन मामलों में मौके पर जुर्माना वसूल नहीं किया जा सका, उन्हें नियमानुसार कंपाउंडिंग के लिए अदालत भेज दिया गया है। डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की शुरुआती लत से बचाना भी है। बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों को अक्सर गंभीर मादक पदार्थों की ओर बढ़ने का प्रवेशद्वार माना जाता है। इसी वजह से नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक, बिना वैध लाइसेंस के बिक्री बंद कराना, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू की उपलब्धता समाप्त करना तथा प्रतिबंधित स्थानों पर तंबाकू सेवन और उसके विज्ञापनों पर सख्ती से रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्रवाई के साथ दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानूनों और इसके दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें