फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: भाजपा विधायक हंसराज के घर पहुंची पुलिस, फोन भी बंद; पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है केस

Sun, 09 Nov 2025 10:27 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

BJP MLA Hansraj FIR Chamba: चुराह से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती के आरोपों पर महिला थाना चंबा में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने चुराह से भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस विधायक के घर पहुंची, पर वह पर नहीं मिले। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस टावर लोकेशन भी खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है, इसलिए ठोस साक्ष्य जुटाना जरूरी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: युवती के शारीरिक शोषण मामले में चुराह के विधायक हंसराज पर FIR दर्ज, पॉक्सो एक्ट में हुआ केस

हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश में जुटे हैं विधायक
सूत्र बताते हैं कि विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश में जुटे हैं। पुलिस अब मामले में विधायक को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। गिरफ्तारी होगी या नहीं, यह जांच पर निर्भर करेगा। इसी बीच, शनिवार को पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। कमेटी ने बयान लिया और वीडियोग्राफी की गई। युवती ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी सत्यता की जांच अब पुलिस कर रही है।

अदालत के आदेश पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया केस 
युवती शुक्रवार को जब शिकायत देने महिला थाना पहुंची तो पुलिस बयान दर्ज कराने अदालत ले गई। बयान दर्ज होने के बाद जज ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को देनी होगी गिरफ्तारी की जानकारी
अगर विधायक की गिरफ्तारी हुई तो विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी देनी होगी। विधायक होने के नाते उन्हें सूचना देनी होती है। जानकारों के अनुसार ऐसे मामलों में विधानसभा सचिवालय को पूर्व सूचना देने की जरूरत नहीं होती है। अगर विधायक विस परिसर में हो तो ही अध्यक्ष से अनुमति जरूरी होती है, वहां से पुलिस सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें