फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किए दो चिट्टा तस्कर, दिल्ली, हरियाणा से शिमला पहुंचाते थे खेप

Tue, 04 Mar 2025 10:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल पुलिस ने दो चिट्टा तस्करों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ गांधी, गांव बीरबल नगर वार्ड नंबर 4 निरवाना तहसील निरवाना जिला जींद हरियाणा और आशीष उर्फ मनीष उर्फ गोस्वामी उर्फ रावण के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह के मामले में पुलिस ने हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी संदीप शाह के इशारे पर दिल्ली और हरियाणा और पंजाब से चिट्टा लेकर शिमला में पहुंचाने का काम करते थे। चिट्टे का नशा छोटी-छोटी पुड़िया में छिपाकर रखा जाता था और यहां से खरीदार ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद उठा लेते थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अजय उर्फ गांधी, गांव बीरबल नगर वार्ड नंबर 4 निरवाना तहसील निरवाना जिला जींद हरियाणा और आशीष उर्फ मनीष उर्फ गोस्वामी उर्फ रावण के रूप में हुई है। दोनों गांव बीरबल नगर वार्ड नंबर 4 निरवाना तहसील निरवाना जिला जींद हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं, जिनसे चिट्टा तस्करी से संबंधित कई वीडियो और चेट मिली है। इनकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इससे आने वाले दिनों में नशा तस्करी गिरोह के मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

इससे पहले पुलिस दिल्ली से एक नाइजीरियन को भी इस मामले में पकड़ चुकी है। पुलिस बैंक खातों की जांच और गिरोह के सरगना शाह के मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। अभी तक जांच में गिरोह से 400 से अधिक लोगों के जुड़े होने की बात सामने आई है। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों के शामिल होने होने तथ्य भी मिल हैं। शाह कोलकाता में बैठकर दिल्ली और दूसरे राज्यों से शिमला के लिए चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। खास बात यह थी कि गिरोह ऑनलाइन नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था।

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह शिमला चिट्टा पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इन्हें किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें