फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल के अफसरों ने कृषि विपणन में सुधार पर रखे विचार, प्रदेश के दो अधिकारियों ने लिया भाग

Fri, 17 Jan 2025 07:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

तेलंगाना में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजत कार्यशाला में हिमाचल के दो अधिकारियों ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेलंगाना में आयोजित कृषि विपणन कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे देश भर के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से तेलंगाना हैदराबाद में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश उद्यान विभाग की ओर से सहायक परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ. रमल अंगारिया और उद्यान प्रसार अधिकारी भवारना कांगड़ा से डॉ. लवलीत राणा ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस कार्यशाला का उद्देश्य देश में कृषि विपणन का भविष्य गढ़ना, कृषि विपणन में सुधार को सुगम बनाने के लिए विपणन और उत्पादन विभागों के बीच तालमेल बनाना है। साथ ही विपणन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए रणनीति विकसित करने हेतु विभिन्न हितधारकों के बीच चर्चा को सुविधाजनक बनाना है।

डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि कार्यशाला में विशेष रूप से भारत में कृषि व बागवानी विपणन के उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। कृषि विपणन में उत्पादन के पहलुओं के साथ सुधारों का आलोचनात्मक मूल्यांकन भी इस दौरान किया गया। भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए विपणन विस्तार के माध्यम से कृषि विपणन में सहभागी विभागों की भूमिका निजी क्षेत्र की भागीदारी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में देश भर से 40 अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राज्य कृषि विपणन विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें